भारत में Nissan की Kicks स्टार्ट, एसयूवी मार्केट में जोरदार एंट्री
जापानी मोटर कंपनी निसान (Nissan India) ने भारत में अपनी नई एसयूवी किक्स लॉन्च की है। निसान ने इसे (Nissan Kicks) भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।
एसयूवी Nissan Kicks लॉन्च
निसान ने किक्स को 1.5 लीटर इंजन के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों ही वर्जन में उतारा है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.55 से 14.65 लाख रुपए के बीच रखा है। ये कार Hyundai CRETA और Maruti S-Cross को टक्कर देगी।
जापान की कार कंपनी निसान के मुताबिक इसका (Nissan Kicks) पेट्रोल वर्जन 14.2 किलोमीटर का माइलेज देगा जबकि डीजल वर्जन 20.45 किलोमीटर प्रति लीटर का।
Kicks की कीमतें भी काफी प्रतिस्पर्धी
किक्स के पेट्रोल और डीजल वर्जन की एक्स शोरूम कीमतें कुछ इस प्रकार हैं-
XL Petrol – 9.55 लाख रुपए
XV Petrol – 10.95 लाख रुपए
वहीं डीजल वर्जन की कीमतें 10.85 लाख रुपए से शुरू होकर 14.65 लाख रुपए तक जाती है। खास बात ये है कि कंपनी ने किक्स के टॉप वेरियंट में तो कई नए फीचर्स डाले ही हैं। बेस मॉ़डल में भी कई ऐसे हाईटेक फीचर्स डाले गए हैं जो सब कारों में नहीं होते।
ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki New Wagon R थर्ड जेनरेशन भारत में लॉन्च, जानें क्या है ख़ास
ये भी पढ़ें: Tata की नई SUV Harrier मुंबई में लॉन्च, कीमत 12.69 लाख से शुरू
इस कार के बेस मॉडल में भी ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यानी आपको इन फीचर्स के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं।
