फ्री में आपको मिल सकती है महिंद्रा की मॉडल कार, जानें कैसे?
आपके पास ये मौका बस आज दोपहर तक है। आपको भी मिल सकती है महिंद्रा की कार फ्री में। इसके लिए बस आपको एक कैप्शन देना है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ये चैलेंज दिया है।
महिंद्रा की कार फ्री
When this pic on the left turned up in my #whatsappwonderbox I racked my brain unsuccessfully to think up a clever caption.I’m admitting defeat & opening this up for competition.The winning caption will get 2 die-cast model cars (pic on the right) from the Mahindra collection! ? pic.twitter.com/KBEKarQX5m
— anand mahindra (@anandmahindra) December 1, 2018
जी हां, ये बिलकुल सच है। आनंद महिंद्रा के ट्विटर चैलेंज में एक तस्वीर दी गई है। जिसमें एक आदमी ठेला गाड़ी (cart) को अपने सर पर उल्टा रखकर साइकिल से जा रहा है। आपको उसका कैप्शन सुझाना है। अगर ये कैप्शन बेस्ट टू में सलेक्ट होता है तो आपको भी मिलेगी महिंद्रा की एक मॉडल कार। ये मॉडल कार कौन सी कार होगी, इसकी तस्वीर भी कंपनी के मालिक ने साथ में डाली है। उन्होंने साथ में लिखा है कि जो सबसे अच्छा कैप्शन बताएगा उसे महिंद्रा की नई मॉडल कार गिफ्ट की जाएगी।
24 घंटे में 8.4K एंट्री
Ok, have to admit I’m a bit overwhelmed by the tidal wave of responses. Going to close the competition by noon IST today. All entries before then are valid. Will then start ploughing through them all. From the looks of it, there is no shortage of talented copywriters! https://t.co/ySHLzDMp18
— anand mahindra (@anandmahindra) December 2, 2018
आनंद महिंद्रा के ट्विटर चैलेंज पर 24 घंटे में अब तक साढ़े आठ हजार एंट्रीज आ चुकी हैं। यानी आपके लिए कंपिटिशन बढ़ता ही जा रहा है। दोपहर के बाद इस चैलेंज को रोक दिया जाएगा और जितनी एंट्रीज आई हैं उसमें से सबसे अच्छी दो एंट्रीज को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
कई कैप्शन हॉट लिस्ट में
अभी तक जितने कैप्शन आए हैं उनमें कई कैप्शन आनंद महिंद्रा के हॉट लिस्ट में हैं। उनमे से कुछ कैप्शन को उन्होंने कमेंट्स के साथ ट्विट पर डाला भी है। उससे आपको आइडिया लगेगा कि कैप्शन कैसे होने चाहिए।
कौन सी मॉडल कार मिलेगी ?
वैसे कहावत तो ये है कि दान के बछड़े के दांत नहीं गिने जाते…लेकिन जहां तक मॉडल कार की बात है तो कैप्शन देनेवालों के मन में ये सवाल भी जरूर होंगे कि आखिर ये म़ॉडल कार है कैसी?
आइये जानते हैं ये इस मॉडल कार के बारे में। ये दो कारें महिंद्रा की बेस्ट सेलर कारें हैं। इसमें एक है बोलेरो पावर तो दूसरी है बोलेरो का टीयूवी। बोलेरो पावर में एम हॉक इंजन लगा है जो आपको देता है 70 बीएचपी की जानदार पावर और माइलेज भी। जेडएलएक्स, एसएलएक्स और एसएलई तीन वर्जन में मौजूद इस गाड़ी की दिल्ली में एक्स शो रुम कीमत 7 लाख से शुरू होती है जबकि हाई एंड जेडएलएक्स की एक्स शोरुम कीमत साढ़े 8 लाख के करीब है। ये महिंद्रा की कार फ्री में मिल सकती है आपको।
ये भी पढ़ें: TVS Launching India’s First Bluetooth-Connected-Scooter
ये भी पढ़ें: Maserati India Drives-In Most Anticipated Restyled GranTurismo
वहीं महिंद्रा टीयूवी का अपना अलग ही अंदाज है। 15 सौ सीसी की ये कार 6 मॉडल में उपलब्ध है और इसकी रेंज सवा नौ लाख से शुरू होकर 12.75 लाख रुपये तक जाती है। इसके फीचर्स भी कमाल के हैं।



when i was seated in bolero jeep with my boss to travel for meeting etc. just i also feels like boss. driver was driving that bolero jeep like a airplane in the speed of 100 to 120 in easy manner and there was no problem.