Tata Nexon सेफ्टी फीचर्स में सबसे आगे, Mahindra XUV300 देगा टक्कर?
भारत छोटे सेग्मेंट की कारों का बड़ा बाजार है। यहां के खरीदार फीचर्स से समझौता नहीं चाहते और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं। ऐसे में टाटा की नेक्सन (Tata Nexon) बाजी मार रही है।
Tata Nexon सेफ्टी फीचर्स में सबसे आगे
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) सेफ्टी फीचर्स में सबसे बेहतरीन कार साबित हुई है। ये पहली कार है जिसने ग्लोबली न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम में फाइव स्टार रेटिंग (5 star safety rating) हासिल की है।
दरअसल, हरेक गाड़ी को बाजार में उतारने से पहले उसका क्रैश टेस्ट किया जाता है। इसमें ये पता चलता है कि दुर्घटना की स्थिति में कार आपका कितना साथ देगी।
इस टेस्ट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भारत की ऐसी पहली कार साबित हुई है जिसने एडल्ट आक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 17 में से 16 से भी ज्यादा प्वाइंट हासिल हुए हैं।
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने UN95 सेफ्टी जरूरतों के लिहाज से Side-impact test भी पास कर लिया है। ऐसे में इसकी दक्षता का अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं।
टाटा Nexon के फीचर्स और खासियत
सेफ्टी फीचर्स पर नज़र डालें तो कार में फ्रंट की दोनों सीटों पर सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर बिलकुल नया है। इसके अलावा सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स और ड्राइवर और पैसेंजर दोनों सीटों के लिए साइड एयरबैग भी डाला गया है।
इसके सीट्स चाइल्ड माउंटेड हैं और ISOFIX तकनीक पर आधारित हैं। कार में एबीएस और ईवीडी का ऑप्शन भी है।
तकनीकी क्षमता की बात करें तो कार में 1.2 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जिससे 110PS पावर और 170Nm टॉर्क मिलता है।
वहीं, 1.5 लीटर डीजल इंजन 110PS पावर के साथ 260Nm टॉर्क जेनरेट करता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है।
Mahindra XUV300 देगा टक्कर?
वैसे तो (Tata Nexon) ने फिलहाल भारतीय बाजार पर कब्जा कर रखा है। लेकिन जल्द ही महिंद्रा की नई एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV300) इसे टक्कर दे सकती है। XUV300 भी सेफ्टी फीचर्स में कमजोर साबित नहीं होगी।
साथ ही Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड XUV300 तकनीकी तौर पर भी नेक्सन के मुकाबले कड़ी टक्कर देगी।
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV300 की बुकिंग जारी, जानिए किन कारों से है मुकाबला?
ये भी पढ़ें: Maruti Swift को कार ऑफ द ईयर का खिताब, 7 नई कारों को छोड़ा पीछे
इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 130PS पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करेगा जो नेक्सन की पेट्रोल इंजन क्षमता के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
