Mahindra XUV300 की बुकिंग जारी, जानिए किन कारों से है मुकाबला?
महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट SUV की बुकिंग 9 जनवरी से शुरु हो चुकी है। कंपनी ने Mahindra XUV300 की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और डीलर्स के जरिेए शुरू की है। कार की बुकिंग के लिए आपको 20 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा।
Mahindra XUV300 की बुकिंग जारी
The cheetah-inspired #MahindraXUV300 is ready to set the roads on fire with its head-turning design, thrilling performance & best-in-segment safety. Bookings open! pic.twitter.com/4JR3sL7GyP— MahindraXUV300 (@MahindraXUV300) January 9, 2019
Mahindra XUV300 की बुकिंग फिलहाल चार वैरियंट के लिए की जा रही है। इसमें W4. W6, W8 और W8 (O) वैरियंट शामिल है। कार के W8 (O) वैरियंट में आपको बेहतर टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स का ऑप्शन भी मिलेगा।
टाटा, मारुति और फोर्ड की कारों से मुकाबला
जहां तक कीमत की बात है तो कंपनी Mahindra XUV300 की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये तक रख सकती है। इस कॉम्पैक्ट SUV का मुकाबला Tata Nexon, Maruti की Vitara Brezza और Ford EcoSport जैसी कारों से होगा।
ये बेस्ट इन क्लास 300Nm टॉर्क जेनरेट करेगी क्योंकि इसमें Marazzo से लिया गया डेढ़ लीटर D15 4-सिलिंडर इंजन लगाया गया है।
लॉन्च से पहले की तस्वीरें









साथ ही ये SUV 1.2 Litre Turbo Charged Petrol इंजन के साथ भी आ सकती है। ये इंजन 200Nm का टॉर्क और 110 PS पावर जेनेरेट करेगा। लॉन्च से पहले Mahindra XUV300 की इंटिरियर की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख आप इसके फीचर्स का अंदाजा लगा सकते हैं।
कार के फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल लगा होगा जो डुअल जोन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा यानी ये कार दो अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग टेम्प्रेचर मेनटेन कर सकेगा। जाहिर है इससे ड्राइवर और पैसेंजर अपनी सुविधा के मुताबिक इस्तेमाल कर सकेंगे।
15 फरवरी को लॉन्चिंग
तस्वीरों के लिहाज से ये भी पता चलता है कि कंपनी ने Mahindra XUV300 में 7 एयरबैग्स लगाए हैं। ये एयरबैग्स फ्रंट, साइड, कर्टेन और नी एरिया के लिए डिजाइन किए गए हैं। कार के चारों पहियों में डिस्क ब्रेक लगा होगा।
एंटी ब्रेकिंग लॉक सिस्टम यानी ABS के अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, स्टैबिलिटी कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच अलॉय, ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सनरुफ और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फर्स्ट इन क्लास फीचर्स भी होंगे।
ये भी पढ़ें: Jawa मोटरसाइकिल का जलवा बरकरार, सितंबर 2019 तक की हुई बुकिंग
ये भी पढ़ें: टाटा Harrier की ऑन रोड प्राइस 16 से 21 लाख तक, जानें फीचर्स
Mahindra & Mahindra ने कार की लॉन्चिंग की तारीख 15 फरवरी तय की है। कंपनी शुरुआत में Mahindra XUV300 को 6-Speed मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सेल करेगी जबकि बाद में इसके ऑटोमेटिक वर्जन को भी उतारने की योजना है।
