न्यू LandRover Defender P400e जल्द दिखेगा भारत की सड़कों पर
अपने इनर पाथफाइंडर Defender को अनलॉक करें। देश में आनेवाले न्यू डिफेंडर में हर एडवेंचर को यादगार बनाने की क्षमता है…। इस प्लग-इन हाइब्रिड लैंडरोवर डिफेंडर (LandRover Defender) P400e कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार ये मशीन 7.4 kW AC वॉल बॉक्स चार्जर, 19.2 kWh लिथियम ऑयन बैट्री के साथ आएगी…इसे पावरहाउस बनाने में मदद करेगा इसका सुपर पावर 2.0 लीटर पेट्रोल Ingenium इंजन।

Defender P400e में क्या होगा खास?
दिफेंडर न सिर्फ दिखने में जानदार है…बल्कि मस्कुलिन फील वाली ये हाइब्रिड प्रीमियम एसयूवी (LandRover Defender) आपको वो तमाम सुविधाएं भी मुहैया कराएगी…ताकि आप कहीं भी हों…ऑफिस रेडी हों। जी हां, इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इसके मल्टीपल चार्जिंग प्वाइंट से आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पावर मिलता रहे… भले ही आप अपने शहर से कितने भी दूर हों…या किसी जंगल के भीतर।
Read More: Tata की नई SUV Harrier मुंबई में लॉन्च, कीमत 12.69 लाख से शुरू
यहां तक कि इसमें एक रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट भी दिया गया है जिसकी स्टोरेज कैपेसिटी काफी अच्छी है और (LandRover Defender) इसमें लगे पुल-आउट ट्रे इसे आपके इस्तेमाल के लिहाज से और भी बेहतर बनाते हैं….यानी आप कहीं भी हों अपनी वर्चुअल मीटिंग पूरी तरह से इंज्वाय कर सकते हैं…खासकर अपने मनपसंद फूड और पेय पदार्थों के साथ।
Read More: Tata Nexon सेफ्टी फीचर्स में सबसे आगे, Mahindra XUV300 देगा टक्कर?
