टाटा Harrier की ऑन रोड प्राइस 16 से 21 लाख तक, जानें फीचर्स
दिल्ली: लॉन्च से पहले ही टाटा ने अपनी नई एसयूवी Harrier की कीमत का खुलासा कर दिया है। Harrier की लॉन्चिंग 2019 जनवरी में होगी। लेकिन कंपनी ने ट्वीट के जरिए इसके ऑन रोड प्राइस का खुलासा अभी ही कर दिया है। कंपनी के ट्वीट के मुताबिक Harrier की ऑन रोड प्राइस 16 से 21 लाख के बीच होगी।

4 वेरियंट में टाटा Harrier
नई एसयूवी टाटा Harrier लैंड रोवर के D8 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है जो नए OMEGARC प्लेटफॉर्म का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक ये एसयूवी चार वेरियंट XE, XM, XT और XZ में मौजूद होगा। साथ ही इसमें आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे। ये कलर्स होंगे कैलिस्टो कॉपर, एरियल सिल्वर, आर्कस व्हाइट, टैलेस्टो ग्रे और थर्मिस्टो गोल्ड। 16 से 21 लाख के रेंज में इस कार का बेस वेरियंट ‘XE’ तकरीबन 16 लाख का होगा तो वहीं टॉप वेरियंट ‘XZ’ 21 लाख का।
Harrier XZ की खूबियां
टाटा Harrier के टॉप वेरियंट XZ में ढेरों खूबियां हैं जो इसे अपने सेग्मेंट की दूसरी कारों से अलग करती हैं। कंपनी ने टाटा Harrier XZ में Xenon HID प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, फ्रंट फॉग लैम्प और कॉर्नरिंग लाइट्स का इस्तेमाल किया है। साथ ही इसमें शार्क फिन एंटीना, 7.0 – इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर भी लगाए गए हैं। इन्फोटेनमेंट के लिए कंपनी ने कार में 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और साथ में एम्पलीफायर के साथ नौ JBL स्पीकर्स लगाए हैं।
Harrier XZ में लगे 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स आपके कम्फर्ट को दोगुना कर देंगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से टेरेन रिस्पॉन्स मोड: नॉर्मल, वेट एंड रफ ऑप्शन के साथ मौजूद होगा। Harrier XZ में छह एयरबैग भी होंगे। साथ ही ESP, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, हिल होल्ड, रोल-ओवर मिटिगेशन, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स भी Harrier XZ में उपलब्ध हैं।
read more: फ्री में आपको मिल सकती है महिंद्रा की मॉडल कार, जानें कैसे?
read more: फ्री में आपको मिल सकती है महिंद्रा की मॉडल कार, जानें कैसे?
मैकेनिकली स्ट्रॉन्ग Harrier XZ

पावर ड्राइव के लिए कंपनी ने Harrier XZ को मैकेनिकली भी स्ट्रॉन्ग बनाया है। इस नई SUV में 2.0-लीटर टर्बो चार्ज्ड ‘Kryotec’ डीजल इंजन लगा है जो 138 बीएचपी का पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि Harrier XZ में आपको ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की बजाए मैनुअल गियरबॉक्स से ही काम चलाना पड़ेगा।



