Maruti Swift को कार ऑफ द ईयर का खिताब, 7 नई कारों को छोड़ा पीछे
Maruti Swift ने जहां इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2019 अवॉर्ड जीत लिया। वहीं, Royal Enfield इंटरसेप्टर 650 को इंडियन मोटरसाइकल ऑफ द ईयर (IMOTY 2019) का खिताब मिला है। मारुति स्विफ्ट को फरवरी 2018 में ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था।
टॉप गियर में Maruti Swift
नई जेनरेशन (Maruti Swift) पिछले मॉडल के जैसे ही मार्केट में सफल रही। स्विफ्ट को वाकई में देश में सबसे ज्यादा पसंदीदा हैचबैक कार माना भी जाता है। न्यू स्विफ्ट का मुकाबला इस बार जहां 7 नई कारों से था वहीं बुलेट Interceptor 650 का मुकाबला 12 दूसरी मोटरसाइकिलों से।
Hyundai Verna थी 2018 की विजेता
Hyundai Verna पिछले साल (ICOTY 2018) की विजेता कार थी। इस साल ये मुकाबला साल के अंत में लॉन्च हुई 8 कारों मे हुआ। ICOTY 2019 अवॉर्ड्स के लिए हुए मुकाबले में मारुति स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए Maruti की Ertiga भी थी। वहीं अन्य छह कारें Hyundai Santro, Toyota Yaris, Honda Amaze, Mahindra Alturas G4, Mahindra Marazzo और Honda CR-V भी इस दौड़ में शामिल थी।
सेल्स रिपोर्ट के लिहाज से भी मारुति स्विफ्ट देश की टॉप सेलिंग कार है। JK टायर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ रघुपति सिंघानिया ने ICOTY 2019 अवॉर्ड देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के MD और CEO Kenichi Ayukawa को दिया।
Read more: इयर एंड पर कार कंपनियों की तरफ से ऑफर्स-डिस्काउंट की भरमार
Read more:टाटा Harrier की ऑन रोड प्राइस 16 से 21 लाख तक, जानें फीचर्स
न्यू Swift में क्या है खास?
Swift 2018 की कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। पेट्रोल और डीजल वर्जन में मौजूद इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों का ऑप्शन मिलता है। वहीं, इसके टॉप डीजल AMT वेरिएंट की एक्स शो रुम कीमत दिल्ली में 8.76 लाख रुपये तक है।
इस कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जहां इसे 83bhp का पावर देता है वहीं 113Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल वैरियंट इंजन से मिलती है 74bhp पावर और 190Nm का पिक टॉर्क। साथ ही गियर बॉक्स यानी ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड मैनुअल गियर और ऑटोमेटिक ऑप्शन दोनो मौजूद है।

