Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, कीमत 65 हजार रुपये
बजाज ऑटो ने अपने Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च किया है। Pulsar 150 के इस नए अवतार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,998 रुपये रखी गई है। नए नियॉन कलेक्शन में जानें क्या है ख़ास।
Pulsar 150 का नया अवतार
न्यू पल्सर 150 के नियॉन क्लेक्शन को ग्राफिक्स और नए कलर्स में बाजार में उतारा गया है। नियॉन कलेक्शन रियर ड्रम ब्रेक वाले बेस ट्रिम में ही मौजूद होंगे…जिसमें ब्लैक पेंट कॉन्ट्रास्ट में डिजाइनिंग होगी।
तीन नए कलर्स में मौजूद ये बाइक मैट ब्लैक पेंट के साथ नियॉन रेड, नियॉन सिल्वर और नियॉन येलो के कॉम्बिनेशन में होगी। नियॉन कॉन्ट्रास्ट कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आप चारो तरफ से महसूस कर सकते हैं…यानी हेडलैंप्स, रियर ग्रैब रेल, टैंक, साइड मेश पैनल और टेल, लोगो और व्हील रिम्स पर ये कॉन्ट्रास्ट छाया हुआ है।
इंजन वही, डिजाइन सही
जहां तक इसके इंजन और पावर फीचर्स की बात है तो मैकेनिकल तौर पर इसमें आपको कोई बदलाव नहीं दिखेगा। बजाज Pulsar 150 का नया अवतार पहले जैसा ही है। इसमें 149सीसी सिंगल सिलेंडर DTS-i इंजन लगा है जो 13.8 बीएचपी का पावर और 13.4एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड गियर बॉक्स का ऑप्शन है।
read more: 803 cc Ducati Monster 797 Plus launches in India
read more: Be Eco-friendly with Ather EV 450 scooter, an initiative of IITians
कंपनी ने अभी तक इस सेग्मेंट में ABS नहीं दिया है लेकिन बेहतर कंट्रोलिंग के लिए फ्रंट में 240 एमएम डिस्क और रियर में 130 एमएम ड्रम ब्रेक है।

