Jawa मोटरसाइकिल का जलवा बरकरार, सितंबर 2019 तक की हुई बुकिंग
जावा का जलवा बरकरार है। पिछले महीने ही कंपनी ने जावा मोटरसाइकिल को फिर से लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में उतारे गए दोनो मॉडल jawa और jawa 42 की काफी डिमांड है। हालत ये है कि ये मोटरसाइकिल सितंबर 2019 तक के लिए बुक की जा चुकी है।
Jawa का जलवा
एमएंडएम की क्लासिक लीजेंड्स की इन दोनो मोटरसाइकिल को मार्केट से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी को ऑनलाइन बुकिंग काफी मिली है। बुकिंग इतनी है कि कंपनी ने 25 दिसंबर से ऑनलाइन बुकिंग बंद करने का फैसला लिया है।
कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर पर इससे जुड़ा संदेश भी डाला है। जावा की ओर से कहा गया है कि सितंबर 2019 तक Jawa की बिक्री हो चुकी है। सभी को जावा क्रिसमस के लिए विश भी किया गया है।
#JawaIsBack. It Really Is! Overwhelming Response. Sold out till Sept 2019! Time for thinking is over. Bookings close 25th December. Merry Christmas. For more details – https://t.co/XL7p6Su6wI #Jawa #JawaMotorcycles #Jawafortytwo #OnlineBookings #25thDec pic.twitter.com/pyeD80AIsw
— Jawa Motorcycles (@jawamotorcycles) December 24, 2018
मार्च से शुरू होगी डिलीवरी
हालांकि जावा ने आंकड़े तो नहीं जारी किए लेकिन इतना जरूर कहा कि दोनो बाइक्स Jawa और Jawa 42 की डिलीवरी मार्च 2019 से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, 15 फरवरी तक कंपनी ने सारे डीलरशिप के भी ऑपरेशनल होने की बात कही है। फिलहाल कंपनी ने बाइक्स की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है लेकिन डीलर्स के पास बुकिंग जारी रहेगी।
कंपनी अब तक अपने 10 डीलर्स बना चुकी है। इनमें तीन बेंगलुरु में, पांच दिल्ली में और दो पुणे में हैं। बाकी के शहरों में भी जल्द ही डीलरशिप खोलने की तैयारी जोरों पर है।
(3/3) Book your Jawas before we close online bookings on 25 Dec midnight and we’ll try hard and aim to get yours home by Sep 2019 too. Have a #Jawa Christmas. #jawamotorcycles #getajawa
— Jawa Motorcycles (@jawamotorcycles) December 24, 2018
क्या हैं Jawa फीचर्स?
दोनो बाइक Jawa और Jawa 42 में बेसिक अंतर ब्रेक का है। पहले वर्जन में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक विद् सिंग चैनल ABS है तो दूसरे वर्जन Jawa 42 में फ्रंट और रियर दोनो ही डिस्क ब्रेक हैं और डूअल ABS भी इसमें मौजूद है।
जहां तक कीमत की बात है तो दोनो वर्जन की कीमत में 9 हजार का अंतर है। Jawa सिंगल की कीमत जहां 1.64 लाख है तो वहीं जावा डूअल की एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये हैं।
बुलेट 350 से मुकाबला
ये भी पढ़ें: Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, कीमत 65 हजार रुपये
ये भी पढ़ें: इयर एंड पर कार कंपनियों की तरफ से ऑफर्स-डिस्काउंट की भरमार
जावा के इन बाइक्स का मुकाबला Royal Enfield 350 यानी बुलेट से है। जावा बाइक फिलहाल 300CC सिंगल सिलिंडर इंजन के साथ उतारी गई है जो 27 bhp का पावर और 28Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
इस इंजन को सपोर्ट करने के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है जो इसका सफर काफी लुभावना बनाता है।



